Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय की पार्किंग महिलाएं संभालेंगी,बैंणी सेना के बाद एक नया प्लान

Ad

हल्द्वानी: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं और नतीजा यह है कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में कामयाबी हो रही हैं। इसके अलावा महिलाएं अपने द्वारा निर्मित उत्पादों को भी महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मार्केट में उतार रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में महिलाओं को पार्किंग और कैंटीन संचालन का भी मौका मिलेगा। हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में टेंडर आमंत्रित की हैं। नगर निगम में पंजीकृत स्वयं सहायता समूह को इसका ठेका मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक महिलाओं को पार्किंग में 25% और कैंटीन में 75% कमीशन दिया जाएगा।

हल्द्वानी नगर निगम ने इससे पहले डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क प्राप्त करने के लिए बैंणी सेना का प्रयोग किया था जो कि सफल रहा है। अब इसी दिशा में नए प्लान को पंख दिए जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय की पार्किंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं । कार्यालय में कुछ ही वाहनों के लिए पार्किंग आरक्षित की जाएगी। वहीं अन्य वाहनों को पार्किंग शुल्क देना होगा।

पार्किंग के लिए निविदा निकाल दी गई है और नगर निगम की महिला स्वयं सहायता समूह इसमें भाग ले सकते हैं। पार्किंग से जो भी शुल्क प्राप्त किया जाएगा उसका 75% प्राधिकरण और 25% स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा। दूसरी ओर कैंटीन से आने वाली कुल कमाई का 75% महिला स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा और बचा 25% प्राधिकरण के खाते में जमा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top