Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बारिश के बाद गौला पुल का एक हिस्सा टूटा, यातायात बंद

Ad

Haldwani news: नैनीताल जिले में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। हल्द्वानी में भी भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं पहाड़ो में कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। मूसलाधार बारिश के चलते गौलापार सितारगंज टनकपुर और पीलीभीत को जोड़ने वाला गौला पुल खतरे की जद में आ गया है। गौला पुल के किनारे का हिस्सा (पुस्ता) टूटकर नदी में गिर गया है। ( Part of Gaula bridge broke down )

ADVERTISEMENTS Ad

यातायात पूरी तरह से बंद

बता दें कि बीते दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते गौलापार सितारगंज टनकपुर और पीलीभीत को जोड़ने वाला गौला पुल खतरे की जद में आ गया है। गौला पुल के किनारे का हिस्सा (पुस्ता) टूटकर नदी में गिर गया है। ऐसे में यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बीते शाम के समय सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था। इसके बाद पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था। एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शनिवार को पुल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इधर गौला पुल के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ( Traffic on Gaula bridge stopped )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top