Sports News

चौथे टेस्ट के लिए पठान की टीम, इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता !

Pathan team
Ad

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग 11 का ऐलान किया…जिसमें उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की तुलना में तीन अहम बदलाव किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने यूट्यूब चैनल पर टीम चुनते हुए पठान ने बताया कि वह ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को उतरते देखना चाहते हैं। उन्होंने तीसरे नंबर पर करुण नायर की बजाय साई सुदर्शन को मौका देने की बात कही। पठान का तर्क है कि इंग्लैंड के गेंदबाज मौजूदा सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उतने कारगर नहीं रहे…इसलिए साई सुदर्शन को उतारकर इस कमजोरी का फायदा उठाना चाहिए।

इरफान पठान ने कहा कि करुण नायर संघर्ष करते नहीं दिखे…लेकिन अच्छी शुरुआत को वह बड़ी पारी में बदल नहीं पाए। उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 40 रन रहा। इसलिए मुझे लगता है कि साई सुदर्शन जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज को खिलाना चाहिए….क्योंकि इंग्लैंड ने दाएं हाथ के बल्लेबाजों के मुकाबले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ कम अच्छी गेंदबाजी की है।

पठान ने मिडिल ऑर्डर में कप्तान शुभमन गिल को चौथे नंबर पर और ऋषभ पंत को पांचवें नंबर पर रखा है। पंत उंगली की चोट से जूझ रहे हैं इसलिए पठान ने कहा कि उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहिए विकेटकीपिंग का जिम्मा ध्रुव जुरैल को सौंपा जाना चाहिए। जुरैल के बारे में पठान ने कहा कि पिछली बार लेग साइड से कुछ बाय रन गए थे…उसमें सुधार ज़रूरी है।

छठे नंबर पर पठान ने रवींद्र जडेजा को और सातवें पर ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर) को रखा। आठवें नंबर पर उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को चुना। तेज गेंदबाजी विभाग की कमान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी है।

इरफान पठान का मानना है कि अहम मैच में अनुभव को वरीयता देनी चाहिए, इसलिए आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को उतारना चाहिए। अर्शदीप चोटिल हैं और अंशुल कंबोज नए हैं….इसलिए प्रसिद्ध बेहतर विकल्प हैं।

पठान की चुनी गई प्लेइंग 11 इस तरह है…..

यशस्वी जायसवाल

केएल राहुल

साई सुदर्शन

शुभमन गिल (कप्तान)

ऋषभ पंत

रवींद्र जडेजा

ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर)

वॉशिंगटन सुंदर

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

प्रसिद्ध कृष्णा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top