Pauri News

पौड़ी: पोकलैंड मशीन से युवक की हत्या करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Ad

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के डाडामंडी निवासी युवक सुमन देवरानी की पोकलैंड मशीन के बकेट से हत्या करने वाले आरोपी प्रवीण सिंह बर्तवाल को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

क्या था मामला?

7 जून की रात सुमन देवरानी अपने साथी के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहे थे। मल्ली सतपुली के पास सड़क कटिंग का काम चल रहा था। रास्ता खुलवाने को लेकर पोकलैंड ऑपरेटर प्रवीण सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण ने पोकलैंड मशीन के बकेट से हमला कर दिया। इस हमले में सुमन देवरानी की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पौड़ी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया।

नाम: प्रवीण सिंह बर्तवाल

निवासी: ग्राम चुनार, जोशीमठ, चमोली (उत्तराखंड)

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया…जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top