Pauri News

उत्तराखंड में सुबह चार बजे खाई में गिरा ट्रक, धन्य हो SDRF की टीम जो पांचों की जान बच गई

Ad

देहरादून: प्रदेश में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशों के बाद भी किसी तरह की सफलता नहीं मिल रही है। रोजाना कीमती जानें जा रही हैं। अब एक दुखद घटना उत्तराखंड के पौड़ी जिले से सामने आई है। बता दें कि रविवार की सुबह सुबह एक वहां खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के चार बजे पांचवा मील दुगड्डा के पास एक ट्रक क्रमांक UK 15 CA 0426 हादसे का शिकार हो ग्राम। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए घटनास्थल को रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वाहन में पांच लोग सवार थे।

उक्त ट्रक हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। पांचवा मील के पास आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक में सवार ड्राइवर, क्लीनर समेत पांच लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत घायलों को रेस्क्यू कर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बता दें कि रेस्क्यू के दौरान अंधेरे में टीम ने पूरा अभियान चलाया।

घायलों के नाम

राहुल पुत्र तारा (32 वर्ष) निवासी हरिद्वार

हिमांशु (19 वर्ष) निवासी सिडकुल हरिद्वार

करण पुत्र समय सिंह (21 वर्ष) निवासी बरेडी मुजफ्फरनगर

अंशुल (18 वर्ष) निवासी हरिद्वार

अमित (19 वर्ष) निवासी हरिद्वार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top