Uttarakhand News

उत्तराखंड:द्वारीखाल गांव के अनिल सिंह चौहान जम्मू-कश्मीर में शहीद, मई में होने वाली थी शादी

Ad

देहरादून: नए साल के पहले हफ्ते में उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राज्य का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। गढ़वाल राइफल में तैनात जिले के राइफल मैन अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद हुए हैं। गुरुवार को सेना की ओर से बारे में उनके परिजनों को सूचना दी। शहीद अनिल सिंह चौहान पौड़ी जिले के द्वारीखाल के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर के सामने आने के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अनिल चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। बताया जा रहा है कि उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना का हिस्सा है। वहीं मई में अनिल की शादी होने वाली थी लेकिन परिजनों को क्या पता था कि उनका बेटा परिवार से पहले देश के लिए फर्ज निभाएगा और केवल उनकी यादों का हिस्सा बन जाएगा। शहीद के पिता का नाम बृज मोहन सिंह चौहान है व भी सेना से रिटायर हैं और माता का नाम कांति देवी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top