Pauri News

रामनगर: बरातियों से भरी मिनी बस खाई में गिरी, दूल्हा-दुल्हन समेत सभी घायल

Ad

देहरादून: पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के शंकरपुर से एक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। टेंपो ट्रेवल बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।इस वाहन में बराती सवार थे। हादसे के बाद वाहन में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। टेंपो ट्रेवल बस में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया और 108 एवं प्राइवेट वाहनों की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को नंदग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से संजय नामक युवक की बरात पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अदालीखाल के पाल्सी गाँव में पहुंची थी। बस में चालक सहित 21 बराती शामिल थे। शुक्रवार को बस दुल्हन को लेकर वापस गाजियाबाद जा रही थी। शंकरपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर बस एक गहरी खाई में गिर गई।

दुर्घटना में दुल्हा संजय व दुल्हन रेनू के अलावा सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रामनगर में उपचार के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top