Election Talks

लालकुआं विधानसभा: पवन चौहान ने जारी किया संकल्प पत्र, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना प्राथमिकता

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों का खाका तैयार कर निर्दलीय पवन चौहान ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने 29 बिंदुओं पर अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके अलावा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता में शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

पवन चौहान ने कहा कि लालकुआं नगर पंचायत का सीमा विस्तार और लालकुआं वासियों को मालिकाना हक, गौलापार में सर्वांगीण विकास कार्य को अंजाम दिया जाएगा और चोरगलिया में भी खेल का मैदान बनाया जाना उनके संकल्प पत्र में शामिल है। इसके अलावा शेरनाला पर ओवरब्रिज और विजयपुर में भी पुल बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी 29 बिंदुओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा और लालकुआं विधानसभा को एक आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित करने के लिए वह वचनबद्ध हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top