Champawat News

फिर वायरल हुई पवनदीप राजन और अरुणिता की जोड़ी, नए गाने को हर घंटे मिल रहे एक लाख व्यूज

फिर वायरल हुई पवनदीप राजन और अरुणिता की जोड़ी, नए गाने को हर घंटे मिल रहे एक लाख व्यूज
Ad

नई दिल्ली: पहाड़ का बेटा मायानगरी में कमाल कर रहा है। चंपावत के पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल जीतने के बाद नए गानों की झड़ी लगा दी है। एक से एक बढ़िया गाने को जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। हर गाने को लाखों लोग देख रहे हैं। इंडियन आइडल शो के दिनों से ही पवनदीप के नाम के साथ उनकी सहभागी अरुणिता का नाम जुड़ रहा है। इस बार भी एक नए रोमांटिक गाने में दोनों साथ दिखे हैं। बता दें कि मंजूर दिल गाने को केवल 22 घंटों में 23 लाख लोग देख चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पवनदीप राजन पहाड़ की हवा को मुंबई लेकर गए हैं। उनके पहाड़ी अंदाज, शानदार आवाज के बलबूते उन्हें मशहूर इंडियन आइडल शो का खिताब भी मिल गया। पवनदीप की हमेशा इसलिए तारीफ होती है क्योंकि वे पहाड़ को कभी नहीं भूलते। पवनदीप कई बार पहाड़ी टोपी में नजर आते हैं। शो पर भी उन्होंने कई बार पहाड़ी गाने गाकर जजेस का दिल जीता था।

बहरहाल पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के बीच की दोस्ती पुरी दुनिया देख रही है। पवन और अरुणिता की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में दोनों का एक नया गाना रिलीज हुआ है। गाने ‘मंजूर दिल’ में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री फैन्स को देखने को मिल रही है। बता दें कि दोनों अपना इजहार-ए-मोहब्बत इस म्यूजिक वीडियो में करते दिखाई दे रहे हैं।

इस म्यूजिक वीडियो को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी। अब इसे शनिवार को ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। इस गीत के निर्माता निर्देशक राज सूरानी हैं। अराफात महमूद ने इस खूबसूरत गीत को लिखा है जबकि पवनदीप राजन एवं आशीष कुलकर्णी ने म्यूजिक दिया है।

साथ ही बता दें कि पवनदीप-अरुणिता ने गाने को गाया है। इस वीडियो को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए और इसे 23 लाख लोग देख चुके हैं। इसका मतलब है कि लगभग हर घंटे में एक लाख लोग गाने को सुन-देख रहे हैं। पहाड़ का लड़का एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top