Nainital-Haldwani News

अरूणिता के साथ हल्द्वानी पहुंचे पवनदीप राजन…लोक गायिका खुशी जोशी ने शेयर किया पोस्ट

Ad

हल्द्वानी: संगीत के क्षेत्र में आजकर पूरे देश में देवभूमि के बेटे का नाम बढ़चढ़ कर लिया जा रहा है। पहाड़ के लाल पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल जीतने के बाद हिट गानों की झड़ी लगा दी है। अब वह कुमाऊं के मुख्य द्वार पहुंचे हैं। बीते दिन हल्द्वानी पहुंचे पवनदीप राजन के साथ अरूणिता कांजीलाल भी मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पवनदीप राजन ने हाल ही में इंडियन आइडल जीता था। इसके बाद से ही वह लगातार देश विदेश में जाकर प्रोग्राम कर रहे थे। अब उन्हें पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड की वादियों में तसल्ली से घूमते देखा जा रहा है। पवनदीप अरूणिता के साथ मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह हाल ही में ओमकारेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे।

जिसके बाद गुरुवार को पवनदीप अरूणिता के साथ हल्द्वानी पहुंचे। दोनों यहां हल्द्वानी स्थित लोक गायक गोविंद दिगारी और खुशी दिगारी के घर पहुंचे थे। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायक खुशी दिगारी ने अपने फेसबुक पर पवनदीप और अरूणिता के साथ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ” छोटे भाई पवनदीप और अरूणिता हमारे घर आए।”

उल्लेखनीय है कि चंपावत जिले के रहने वाले पवनदीप राजन भारत के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो द वॉइस और इंडियन आईडल सीजन 12 के विजेता रहैं। इंडियन आइडल के शो के बाद से उनका नाम सहभागी अरूणिता कांजीलाल के साथ जोड़ा जाता रहा है। अब वह दोनों उत्तराखंड में घूम रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top