Champawat News

पवनदीप राजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनावों में निभाएंगे अहम रोल

पवनदीप राजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनावों में निभाएंगे अहम रोल
Ad

चंपावत: इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता और देवभूमि का नाम पूरे देश में रौशन करने वाले युवा गायक पवनदीप राजन को आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ी जिम्म्दारी मिली है। पहाड़ के इस लाल को लोगों को जागरुक करने का दायित्व दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, पवनदीप राजन को राज्य चुनाव आयोग ने 2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आइकन बनाया है। चुनावों में पवनदीप की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रदेश के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

गौरतलब है कि छोटी से उम्र में गायकी के साथ साथ तमाम म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में निपुण चंपावत के पवनदीप राजन ने हाल ही में इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि यह पवनदीप का दूसरा बड़ा खिताब था। इससे पहले वह वॉयस ऑफ इंडिया शो को भी जीत चुके हैं।

पवनदीप राजन का नाम देश के कोने-कोने में गूंज रहा है। अपनी मधुर आवाज और सरल व्यवहार से पवन ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। वहीं, उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश के सामने बेझिझक प्रदर्शित करने वाले पवनदीप ने राज्य के लोगों के दिल में भी अहम स्थान बनाया है।

बीते दिनों पवनदीप की इस उपलब्धि पर राज्य सरकार ने उन्हें कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसी कड़ी में अब चुनाव आयोग ने भी पवनदीप को बड़ी जिम्मेदारी दी है। चुनाव आयोग द्वारा निर्वाचन आइकन बनाए जाने के बाद निर्वाचन कार्यालय को पवनदीप का ब्योरा जुटाने के निर्देश मिल गए हैं।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह बोहरा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवनदीप राजन को निर्वाचन आइकन बनाया गया है। अब वह आगामी चुनावों में प्रदेश के सभी जिलों के मतदाताओं को जागरुक कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top