Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में मास्क पहनकर ही निकलें घर से बाहर…वरना कटेगा चालान

Ad

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण ने समय-समय पर ये दिखाया है कि लापरवाही किसी को भी कितनी भारी पड़ सकती है। इसमें कोई दोराय नहीं कि लापरवाही तो थोड़ी होनी शुरू हो गई थी। इसी दौरान अब बीते कुछ दिनों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। अचानक से हर किसी की नजरें वायरस से जुड़ी अपडेट पर हैं। हल्द्वानी में फिर से मास्क व तमाम नियमों की पालना सख्ती से कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रशासन ने संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सतर्कता दिखाई है। अब कोविड गाइडलाइन को और भी कड़े तरीके से लागू किया जा रहा है। बता दें कि मास्क ना पहनने वालों पर अब प्रशासन ने लगाम कसनी शुरू कर दी है। अब अगर आप घरों से निकल रहे हैं, बाजार की तरफ जा रहे हैं तो मास्क पहनकर ही निकलें।

ऐसा सिर्फ हमारा नहीं बल्कि प्रशासन का भी कहना है। मंगलवार यानी आज से पुलिस मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई शुरू कर रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी दी और बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ रहा है। अब इसे देखते हुए मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

कोतवाल सैनी की मानें तो लोग बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं। जिससे खतरा और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंमे सोमवार को भी टीम के साथ मंगलपड़ाव, भोटियापड़ाव में लोगों को मास्क वितरित कर जागरुक किया। साथ ही ये भी बताया कि मंगलवार के बाजार में चेकिंग शुरू होगी। जिन्होंने मास्क नहीं पहना होगा, उनपर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top