Nainital-Haldwani News

भारत-पाकिस्तान का बंटवारा, हल्द्वानी के कई परिवार जिन्होंने अपना सब खो दिया था

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी में भारत-पाकिस्तान बंटवारे विभाजन विश्व का स्मृति दिवस की 1947 विस्थापन के दौरान शहीद हुए परिवारों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री खिलैन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

खिलैन्द्र चौधरी जी ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बंटवारे के जो बंटवारा हुआ उसमें बहुत से परिवार वहां सब कुछ खोकर आ गए थे। जो उन्होंने दोबारा मेहनत करके और अपनी लगन और निष्ठा से दोबारा यहां प्राप्त किया। यह उनका संघर्ष और देश प्रेम के वजह से हो पाया।

मेयर जोगिंदर रौतेला ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सलाह का भी सम्मान करना चाहिए। हम अपने बुजुर्गों से जिन्होंने बड़े-बड़े संघर्ष देखे हैं यह विभीषिका के दंश को जिला है। उन लोगों से हमें सीखने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि भारत-पाकिस्तान बटवारा लोगों के लिए वह समय बड़ा कष्ट दाई रहा और लोगों ने अपना सब कुछ निछावर कर दिया। परिवार के परिवार उजड़ गए लेकिन इस दर्द को भूल कर हमारे भारत-पाकिस्तान के दंश को जिन्होंने झेला आज वह अपनी मेहनत और अपने पराक्रम से दोबारा अपने को विस्थापित करने और अपने को मजबूत उन्होंने कर दिखाया।

सुरेश भट्ट ने कहा कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय बहुत से लोगों ने अपने परिवारों को खो दिया जमीन जायदाद सारा लुटा दिया लेकिन अपने देश के खातिर बहुत से लोग ने बलिदान कर दी आज ऐसे परिवारों को हम भारतीयों को सीखने की आवश्यकता है और उनको सम्मान और उनके पद चिन्हों पर चलने की हमको प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि सिख समाज पंजाबी समाज एवं सिंधी समाज और बंगाली समाज ने इस दर्दनाक बंटवारे में अपने पूर्वजों का बलिदान सहा एवं उनका क्रिया कर्म भी नहीं कर पाने का अफसोस जिंदगी भर रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि सिख बंगाली वह अन्य समाज जो इस कालखंड में बिखर गए थे। उन्होंने आज अपने आप को दोबारा से मजबूत कर और भारतीय लोकतंत्र और संस्कृति को बचाया है। हमने उनका सम्मान और उनके प्रति हमारा हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी दर्द भरी कहानियां से सबक लेकर अपने इस को देश को मजबूत करें। कार्यक्रम में प्रमोद बौरा, महामंत्री नवीन भट्ट रंजन बर्गली, प्रतिभा जोशी और भुवन भट्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top