Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से सामान लेकर निकला पिकअप नैनीताल में गिरा, चालक मौके से फरार

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल में तल्लीताल के बिड़ला स्कूल और जू मार्ग के पास हादसा हुआ है। एक सामान से लदी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । पिकअप की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पिकअप हल्द्वानी से माल लेकर नैनीताल आ रही थी। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से उपखनिज लेकर यूके 04सीए -7951 नंबर की पिकअप गाड़ी के खोमचे तिराहे के पास जाकर पलट गई। इस दौरान पांच स्कूटी व बाइकें पिकअप के नीचे आ कर क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के बीच सड़क पर आ गिरने से सुबह रास्ता बंद हो गया। पिकअप का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पिकअप की टक्कर के बाद सड़क किनारे लगी रेलिंग भी टूट गई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top