Pithoragarh News

चुपड़ा खेत निवासी चांदनी चुफाल वायुसेना में फ्लाइंग अधिकारी बनीं, बेस्ट कैडेट का अवार्ड भी मिला

Uttarakhand News: भारतीय सेना में अब बेटियां भी शामिल हो रही हैं। ये बताता है कि हमारा देश सामान अधिकार में विश्वास रखता है। सबसे खास बात ये है कि रक्षा मंत्रालय ने बेटियों को बॉर्डर पर भी तैनाती देना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड की बेटियां भी भारतीय सेना में शामिल होकर नाम रौशन कर रही है। यहीं नहीं, एक बेटी अपने साथ हजारों बेटियों को प्रेरित भी कर रही है। आज हम इस लेख में पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट स्थित चुपड़ा खेत गांव निवासी चांदनी चुफाल की बात करेंगे।

चांदनी चुफाल भारतीय सेना का हिस्सा बन गई है। उन्होंने अपने बचपन के सपने को साकार किया है। वह वायुसेना मे फ्लाइंग अधिकारी बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक चांदनी ने वर्ष 2022 में कमीशन हासिल करने के बाद भारतीय वायुसेना मे हैदराबाद से 1 साल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वो अब फ्लाइंग अधिकारी बन गई हैं। चांदनी के पिता जगत सिंह चुफाल भी भारतीय सेना मे है तथा उनकी माता हंसा ग्रहणी है।

चांदनी बचपन से एक मेधावी छात्रा रही थीं। प्राइमरी तक की शिक्षा डीडीहाट से करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद का रुख किया। इसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हासिल की। साल 2022 में चांदनी ने भारतीय वायु सेना में ऑल इंडिया स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया था। हैदराबाद में एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चांदनी को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु ने फ्लाइंग अधिकारी की शपथ ग्रहण कराई गई। उत्तराखंड के लिए गर्व की बात ये भी है कि चांदनी को बेस्ट कैडेट का अवार्ड भी मिला था। बेटी के फ्लाइंग अधिकारी बनने के अवसर पर चांदनी के माता-पिता हैदराबाद में मौजूद रहे।

एक वक्त था जब केवल पुरुषों को ही सेना में भर्ती होने का अवसर मिलता था लेकिन मौका मिलते ही बेटिआं भी चौका मार रही है। ये समाज के लिए बेहद जरूरी है। बेटियों के आगे बढ़ने से समाज में कुरीतियां बेटियों को लेकर हैं वह कम होंगी। इस तरह की जानकारी के प्रचार प्रसार से समाज का वह अंग भी जागरूक होगा जो बेटियों को केवल कमरों की चार दीवारी के अंदर ही रखना चाहता है। उत्तराखंड में जिस प्रकार से बेटे फौज में भर्ती होते हैं, उसी तरीके से अब बेटियां भी इस रास्ते पर निकल पड़ी हैं। वहीं सैनिक स्कूलों में भी बेटियों को प्रवेश मिलने की शुरुआत हो गई है जो भविष्य में सुखद नतीजे देगा। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से चांदनी चुफाल को हार्दिक बधाई।

To Top