Uttarakhand News

पिथौरागढ़ के पंकज को दीजिए बधाई, आइटीबीपी में बनें सहायक कमांडेंट

Ad

Uttarakhand News: Pithoragarh News: Success Story: उत्तराखंड के युवा हर परीक्षा में राज्य का नाम रौशन करते हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं का पहला सपना सेना की वर्दी पहनने का होता है। इसमें कई युवा सफल भी होते हैं। इस लिस्ट में एक नाम पिथौरागढ़ के मजिरकांडा गांव के निवासी पंकज कुमार टम्टा का भी है। उनका चयन आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ है। यह न केवल पिथौरागढ़ बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad

पंकज की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ के एशियन एकेडमी से हुई, और बाद में उन्होंने द्वाराहाट के कुमाऊँ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, पंतनगर से एमटेक किया। वर्तमान में पंकज केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। और अब वो आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट की भूमिका में नजर आएंगे।

पंकज ने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। उनके पिता, जगदीश प्रसाद टम्टा, कनालीछीना में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता, गीता देवी, एक गृहणी हैं। पंकज की उपलब्धि ने गांव का नाम भी रौशन कर दिया है। पिथौरागढ़ के पंकज की तरह राज्य के युवा जब प्रतिष्ठित सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन होते हैं, तो यह पूरे प्रदेश और उनके परिवार के लिए विशेष सम्मान की बात होती है। ये युवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top