Pithoragarh News

उत्तराखंड: बेटे की मौत के कुछ देर बाद मां की भी मौत! फौजी पति के आने पर होगा दोनों का अंतिम संस्कार

death
Ad

Pithoragarh | Family Tragedy | Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मड़े गांव से बेहद दुखद मामला सामने आया है। शनिवार को 14 साल के बेटे की अचानक मौत के कुछ समय बाद उसकी मां की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मड़े गांव निवासी 14 वर्षीय जतिन जोशी कक्षा नौ में पढ़ता था। शनिवार सुबह वह रोज की तरह दौड़ लगाने के लिए झौलखेत मैदान गया था। दौड़ लगाने के बाद घर लौटते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा।

पीछे से दौड़ रहे अन्य बच्चों ने जतिन को सड़क पर पड़ा देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे….लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की खबर से मां पूनम जोशी सदमे में चली गई। परिजनों के अनुसार अस्पताल से निकलने के बाद वह टैक्सी से गंगोलीहाट की ओर रवाना हुई। रास्ते में घाट के पास वह टैक्सी से उतर गई। बाद में नदी में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया…लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की तस्वीर परिजनों को भेजकर पहचान कराई। इसके बाद मृतका की पहचान पूनम जोशी के रूप में हुई।

पिथौरागढ़ के पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला का शव बरामद किया गया है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार पहले भी झेल चुका है बड़ा दुख

परिजनों के मुताबिक परिवार करीब दो साल पहले भी बड़ी त्रासदी से गुजर चुका है। पूनम की बड़ी बेटी की मधुमेह के कारण मौत हो गई थी। अब बेटे जतिन की भी अचानक मौत हो गई।

पूनम के पति कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स में तैनात हैं और वर्तमान में त्रिपुरा में ड्यूटी पर हैं। परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ तहसील के गुरुंगतोली का रहने वाला बताया गया है…और वर्तमान में वड्डा के पास मड़े गांव में रह रहा था।

एक ही दिन में मां और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top