Nainital-Haldwani News

पहलगाम बस हादसे में पिथौरागढ़ निवासी दिनेश बोहरा शहीद हुए, दो महीने पहले आए थे घर

Ad

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में सात की मौत हो गई, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। इस हादसे में उत्तराखंड पिथौरागढ़ निवासी दिनेश सिंह बोहरा भी शहीद हो गए हैं। उनकी शहादत की खबर के सामने आने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आगें पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक दिनेश सिंह बोहरा पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी के रहने वाले थे। वह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे।इन दिनों उनकी तैनाती अमरनाथ यात्रा में थी। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनकी सात साल पहले शादी हुई थी और तीन साल की बेटी है। आगें पढ़ें…

सड़क हादसे में उनके निधन की खबर सुनने के बाद पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा सदमे में हैं। शहीद दिनेश के छोटे भाई राकेश बोरा हल्द्वानी में रहते हैं। दिनेश दो महीने पहले घर आए थे। उन्होंने पिथौरागढ़ शहर में अपनी तीन साल की बेटी का दाखिला स्कूल में कराया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top