Pithoragarh News

पिथौरागढ़ से देहरादून जाना होगा आसान, अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी फ्लाइट

Ad

Pithoragarh to Dehradun Flight: Uttarakhand Tourism:

ADVERTISEMENTS Ad

गर्मियों की छुट्टी पड़ते ही देशभर से कई यात्री देवभूमि उत्तराखंड का रुख करते हैं। यात्रियों के उत्तराखंड आगमन के बाद से ही सभी के लिए नए अनुभव का सिलसिला शुरू हो जाता है। उत्तराखंड में कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऐसे हैं जहाँ नई और आधुनिक यात्रा के साधन उपलब्ध हैं। इन क्षेत्रों में नैनीताल, कैंची धाम, पिथौरागढ़, मुनस्यारी जैसे बहुत से क्षेत्र शामिल हैं। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाते हुए पूरा तंत्र बेहतर व्यवस्थाओं के लिए तैयार नज़र आ रहा है। देहरादून से स्पेशल ट्रेन का संचालन हो या फ्लाइट्स की संख्या में बढ़ोतरी सभी का इंतज़ाम राज्य सरकार द्वारा कर दिया गया है।

बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट में समर शेड्यूल पहले से लागू है। इस शेड्यूल के अंतर्गत देश के कई शहरों से देहरादून तक सीधी फ्लाइट की सुविधा यात्रियों को दी जा रही है। अब इन फ्लाइट्स में एक फ्लाइट का नाम और जुड़ने वाला है। यह फ्लाइट पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि इससे पहले इस फ्लाइट का संचालन हफ्ते में केवल 3 दिन होता था लेकिन गर्मियों के मौसम में इसके संचालन को हफ्ते में 6 दिन तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने खुद इसकी जानकारी अपने ‘X’ अकाउंट से दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top