Pithoragarh News

असम में कुमाऊं रेजिमेंट के जवान संजय चंद शहीद

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के लिए असम से एक बुरी खबर सामने आ रही है। राज्य का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। इस बारे में पिथौरागढ़ की विधायक चंद्र पंत ने जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिथौरागढ़ जिले के बढ़ाबे टोली गांव निवासी संजय चंद असम में शहीद हो गए हैं। संजय चंद दो कुमाऊं के जवान थे। उनकी शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। विधायक चंद्र पंत ने लिखा कि पिथौरागढ़ के बड़ाबे तोली निवासी संजय चन्द जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला है, शहीद हुए संजय चन्द आसाम में तैनात थे। उनकी शहादत से क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख है। हम सब दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूॅं कि दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top