Pithoragarh News

पिथौरागढ़ की तनुजा का भारतेंदु नाट्य अकादमी में चयन

Ad

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की बेटियां आज देशभर में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयां छू रही हैं। कभी शिक्षा में, कभी कला में, तो कभी मंच पर ये बेटियां पूरे राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी ही एक होनहार बेटी हैं पिथौरागढ़ जिले की तनुजा नाथ गोस्वामी जिनका चयन देश के प्रतिष्ठित भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ में हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

तनुजा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय कौशल से विशेष पहचान बनाई है और देशभर के हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। भारतेंदु नाट्य अकादमी में हर साल केवल 20 छात्रों का चयन होता है और तनुजा का नाम इस सूची में आना पिथौरागढ़ ही नहीं पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

तनुजा, नवीन नाथ गोस्वामी की पुत्री हैं और पिछले पांच वर्षों से भाव-राग-ताल नाट्य अकादमी से जुड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रस्तुतियों में भाग लिया और नाट्य कला को गहराई से सीखा। उनके इस सफर में लगातार मेहनत, अनुशासन और कला के प्रति समर्पण झलकता है।

भारतेंदु नाट्य अकादमी देश की सबसे प्रतिष्ठित रंगमंच संस्थानों में से एक है…जहां से कई मशहूर कलाकारों और रंगकर्मियों ने अपनी शुरुआत की है। तनुजा का चयन यहां होना न केवल उनके हुनर का सम्मान है, बल्कि राज्य की कला संस्कृति की ताकत का भी प्रमाण है।

इस खास उपलब्धि के बाद तनुजा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय मंचों तक हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top