Udham Singh Nagar News

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का प्लान तैयार था…रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा!

Ad

सितारगंज: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद से ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बदमाशों ने कैबिनेचट मंत्री की सड़क दुर्घटना के रूप में हत्या करने का पूरा प्लान बना लिया था। पुलिस द्वारा चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सोमवार को इस मामले में हीरा सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हीरा सिंह पिछले दिनों गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था। उसने इसी की खुन्नस में कैबिनेट मंत्री को मारने का प्लान बनाया। उसने यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी निवासी गुड्डू तांत्रिक नाम के बदमाश को 20 लाख रुपये में मंत्री की हत्या की सुपारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंत्री की हत्या के बाद सड़क दुर्घटना भी दर्शाने की योजना थी।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हीरा सिंह मंत्री से मिलने उनके सितारगंज स्थित आवास पर आया था। पुलिस अब गुड्डू और सतनाम के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। जांच के लिए चार टीमों का गठन भी कर दिया है। यह कहा जाता है कि मंत्री बहुगुणा कई बार खुद कार ड्राइव करते हैं। हालांकि, अब उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का भी कहना है कि हीरा सिंह उनसे मिल चुका था। उन्हें आशंका है कि साजिशकर्ता उनकी हत्या सड़क दुर्घटना में करना चाहते थे। मंत्री ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। बता दें कि उक्त मामले में शूटरों की बात भी सामने आई है। डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top