Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सिटी बस चलाने की तैयारी, प्रशासन ने बनाए 6 रूट

Ad

Haldwani News: Uttarakhand : City Bus: हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए सिटी बसों का संचालन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। प्रशासन ने इसके लिए छह रूट तैयार किए हैं। सिटी बसों के संचालन की शुरुआत कब होगी, यह 5 नवंबर को होने वाली RTA की बैठक के बाद स्पष्ट होगा। शहर में सिटी बसों में 20 से 25 सीटें होंगी। यात्रियों को ई-टिकट प्रदान किया जाएगा और चालक-परिचालक का पुलिस सत्यापन होगा। सुरक्षा के लिए बसों में जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो एक माह तक रिकॉर्डिंग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रस्तावित रूट इस प्रकार हैं:

  1. दूसरा रूट: बस स्टेशन, मंगल पड़ाव, पंचायत घर, आरटीओ, मुखानी होते हुए बस स्टेशन।
  2. पहला रूट: रानीबाग-काठगोदाम, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्टेडियम रोड होते हुए मुखानी, लामाचौड़, पनचक्की से रानीबाग।
  3. तीसरा रूट: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से तीनपानी, गन्ना सेंटर, सुशीला तिवारी अस्पताल, कालाढूंगी होते हुए बस स्टैंड।
  4. चौथा रूट: सिंधी चौराहा, रामपुर रोड, देवलचौड़, गैस गोदाम रोड।
  5. पांचवां रूट: दुर्गा सिटी सेंटर, मुखानी, कुसुमखेड़ा।
  6. छठा रूट: स्टेडियम, ऊंचापुल, कठघरिया चौराहा, ब्लॉक, कालाढूंगी होते हुए बस स्टैंड।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top