Uttarakhand News

23 मार्च को होगा धामी का राजतिलक,पीएम मोदी संग देवभूमि पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज

Ad

देहरादून: बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोमवार को उन्हें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके नाम की घोषणा की। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट और उनके शपथ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

23 मार्च को परेड ग्राउंड में धामी सरकार का शपथग्रहण होगा। पुष्कर सिंह धामी ने अपने वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

पहले से कहा जा रहा था कि भाजपा शपथ समारोह को मेगा इवेंट की तरह आयोजित करने वाली है। 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी शपथ समारोह में पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) पूरी जिम्मेदारी उठाएगी। पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्या बनेंगे। इसके अलावा उन्होंने अपनी अगवाई में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मिथक भी तोड़ दिया है। उन्होंने जून 2021 में कमान संभाली थी और विधानसभा चुनावों में भाजपा की नैया को पार लगाया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top