Election Talks

रुद्रपुर में पीएम मोदी ने बोला हमला, भरोसा है कि आप उत्तराखंड में कांग्रेस को दोबारा घुसने नहीं देंगे…

Ad

रुद्रपुर: विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज शाम 6:00 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। तमाम जनसभा, रैलियों पर रोक लगा दी जाएगी। इसीलिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे। रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि 14 तारीख को आपके पास उत्तराखंड में तुष्टिकरण करने वालों को जवाब देने का मौका है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले रुद्रपुर में रैली को संबोधित कर चुके हैं।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज तक भारत के जिस राज्य ने कांग्रेस को निकाला। उसने फिर वापस कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। बंगाल के लोगों ने तो 50 साल से वापस घुसने ही नहीं दिया। ऐसा और भी कई राज्यों में देखा जा सकता है कि एक बार कांग्रेस गई तो गई।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों से कहा कि आप सब के पास भी यह मौका है। आप भी कांग्रेस से कह सकते हैं कि अब हम आपको घुसने नहीं देंगे। मुझे भरोसा है आप यहां भी कांग्रेस को दोबारा घुसने नहीं देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर दशकों तक परियोजनाओं को लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास के कामों को लेकर कुछ लोग डबल इंजन सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top