Chamoli News

जोशीमठ मामले ने बढ़ाई टेंशन, सीएम धामी को पीएम मोदी ने किया जरूरी कॉल

Ad

देहरादून: जोशीमठ शहर खतरे में है और पूरा प्रदेश चिंता में है। राज्य सरकार के साथ साथ शासन प्रशासन विस्थापन की कसरत तेज कर चुका है। लेकिन फिर भी जोशीमठ के लोगों की कई शिकायतें अलग अलग तरह से सामने आ रही हैं। अब जोशीमठ का हाल जानने के लिए सीएम धामी के पास खुद पीएम मोदी का फोन आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं बताया कि जोशीमठ के घरों में आ रही दरार और भू धंसाव मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर पूरी जानकारी ली है। उन्होंने विस्थापन को लेकर राहत कार्यों को लेकर और भविष्य में जोशीमठ को किस तरह बचाया जाए इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top