National News

पीएम नरेंद्र मोदी का भावुक ट्विट, बोले मेरे अटल जी

Ad

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद आज 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 5 बजकर 5 मिनट पर आंखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरा देश शोक में डूब गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन के बाद शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को हमेशा मिलता रहेगा.

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

वाजपेयी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है, ”अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति !”

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का पिछले 66 दिनों से उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था. यहां उन्हें यूरीन में इनफैक्शन की शिकायत के बाद 11 जून को भर्ती कराया गया था. साल 2009 में अटल जी को आघात (स्ट्रोक) लगा था और इसके बाद उन्हें बोलने में समस्या होने लगी थी. करीब तीन सालों से उन्हें किसी सार्वजिक सभा में नहीं देखा गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top