Nainital-Haldwani News

PM मोदी ने नए साल से पहले हल्द्वानी को दी 2000 करोड़ की सौगात

Ad

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री मोदी ने रैली स्थल में पहुंचकर भाषण की शुरुआत कुमाऊंनी भाषा से की। पहली बार हल्द्वानी आए पीएम मोदी ने गोल्ज्यू महाराज को नमन किया। साथ ही कुमाऊं के लिए 17500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी ने कहा कि “हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की एक और सौगात लेकर आया हूं। शहर के विकास के लिए हम लगभग 2000 करोड़ की योजनाएं लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट के संदर्भ में अभूतपूर्व विकास होगा। हल्द्वानी को पार्किंग की व्यवस्था से भी निजात दिलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top