Uttarakhand News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे- वीडियो

Ad

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर जानकारी भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी। उनके ऐलान के बाद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जल्द पीएम के कार्यक्रम को अंतिम रूप देगी। अपने उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी बाबा केदार के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवंबर में 120 मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन करने के साथ ही लखवाड़ जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा चुनाव के लिहाज से भी बेहद खास है। साल 2022 में होने वाले विधानसभा को देखते हुए पीएम मोदी उत्तराखंड की जनता के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top