Uttarakhand News

उत्तराखण्ड पहुंचने के बाद सामने आई पीएम की पहली फोटो, सीएम रावत के साथ दिखें

Ad

हल्द्वानीः 14 फरवरी को राज्य में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया। पीएम मोदी एक दिन के दौरे के लिए उत्तराखण्ड पहुंच गए हैं। बारिश के चलते उन्हें देहरादून स्थित जौलीग्रांट में काफी इंतजार करना पड़ा। लेकिन मौसम साफ होने के बाद पीएम मोदी कालगढ़ पहुंच गए हैं। और वो सड़क मार्ग से जिम कॉर्बेट पहुंचे हैं। बता दें कि मौसम के अचानक करवट लेने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुमाऊं दौरे में खलल पड़ गया है। प्रधानमंत्री सुबह करीब 7 बजे से जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ही फंसे हुए थे।।दरअसल देहरादून में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है और इस कारण से प्रधानमंत्री का हैलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा था।।मौसम विभाग के मुताबिक मौसम पूरे दिन इस तरह का ही रहने वाला है। ताजा खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी कार पीएम का काफिला कालागढ़ डैम के लिए हुआ रवाना। कालागढ़ डैम से मोटर वोट के द्वारा रामगंगा नदी से होते हुए कॉर्बेट के ढिकाला जोन पहुँचे पीएम।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल के मौसम ने फिर ली करवट,ओलों के साथ बर्फबारी की संभावना, पीएम रैली पर मंडराए बादल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराह्न लगभग डेढ़ बजे 31वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सहकारिता विभाग की 3340 करोड़ रुपये की  विकास परियोजना का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली चले जाएंगे ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से 31वीं वाहिनी में बनाए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह कार से तीन बजे मोदी मैदान में पहुंचेंगे। दस मिनट तक सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में रहने के बाद वह सवा तीन बजे मैदान के दूसरे हिस्से में जनसभा को संबोधित करंगे। प्रधानमंत्री चार बजे कार से वापस हेलीपैड पहुंचेंगे और 4 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। महारैली में मुख्यमंत्री समेत उनकी कैनिबेट के अधिकतर मंत्री और पार्टी विधायक भी रैली में मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top