Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से LIVE, कुमाऊंनी स्टाइल में नज़र आए प्रधानमंत्री मोदी

Ad

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली स्थल एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह कुमाऊनी परिवेश में नजर आए। उन्होंने अपने सिर पर कुमाऊनी टोपी पहनी हुई है। उन्होंने कुमाऊनी में ही अपना भाषण भी शुरू किया। साथ ही लोक देवताओं को नमन किया। गौरतलब है पीएम मोदी इस दौरान कुमाऊ की 29 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी हुंकार भरेंगे। साथ ही करीब 17500 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी को करीब 1:00 बजे रैली स्थल पहुंचना था। मगर अनभिज्ञ कारणों के चलते उन्हें कुछ मिनट की देरी हुई। फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जनता को संबोधित कर चुके हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधन दिया।

एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनता की भीड़ खचाखच आई हुई है। इस दौरान नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों से भारी मात्रा में भाजपा और मोदी के समर्थक भी यहां पहुंचे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी क्या क्या सौगातें कुमाऊं के लोगों को देकर जाते हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top