Uttarakhand News

नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Ad

नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में पीएस केयर्स फंड की मदद से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। बता दें कि इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को किया जाएगा। पीएम मोदी ऋषिकेश से वर्चुअली इस प्लांट का उद्धाटन करेंगे। गौरतलब है कि इस प्लांट की मदद से अस्पताल के 97 बैड को सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम से जोड़ा गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

बीडी पांडे पुरुष अस्पताल में कोरोना काल से पहले ही ऑक्सीजन सिस्टम लगा हुआ था। जिसकी मदद से आईसीयू का संचालन किया जा रहा था। लेकिन दूसरी लहर के बाद हर जगह ऑक्सीजन की कमी के चलते पीएम मोदी ने सभी जिला अस्पतालों में पीएम केयर्स फंड के जरिए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने की घोषणा की थी।

बजट जारी हुआ तो पांच महीने के अंदर ही बीडी पांडे अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित कर लिया गया है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से लगे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को लेकर अस्पताल पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि गुरुवार को ऋषिकेश से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

डॉ धामी ने बताया कि जेनरेशन प्लांट स्थापना के निर्माण कार्यों को लेकर डीएम धीराज गर्ब्याल द्वारा 36 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। साथ ही बता दें कि अस्पताल में ही ऑक्सीजन सप्लाई करने की क्षमता के साथ साथ प्लांट में एक अन्य उपकरण स्थापित कर ऑक्सीजन का उत्पादन भी किया जा सकता है। जिससे भविष्य में काफी फायदा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top