Uttarakhand News

पीएम मोदी आठ फरवरी को नैनीताल क्षेत्र की जनता को करेंगे संबोधित… ये रहेगा पांच दिवसीय प्रोग्राम

Ad

देहरादून: 14 फरवरी को प्रदेश भर की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी पावर लगा दी है। चुनाव अभियानों को धार देने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वह 8 फरवरी को नैनीताल क्षेत्र की जनता को भी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में पहले देहरादून और फिर हल्द्वानी शहर में रैली कर चुके हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैलियों के कार्यक्रम भी शुरू होंगे। वह 7 फरवरी को हरिद्वार, 8 फरवरी को नैनीताल, 9 फरवरी को टिहरी, 10 फरवरी को अल्मोड़ा और 11 फरवरी को पौड़ी संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित करेंगे।

इसमें कोई दोराय नहीं कि भाजपा बीते दिनों से ही अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार दिख रही है। पार्टी के स्टार प्रचारक लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मानें तो 7 फरवरी से प्रधानमंत्री मोदी संसदीय सीटवार वर्चुअल रैलियों को संबोधित करना शुरू करेंगे। जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र में 4 से 5 स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। एक स्थान पर 1000 लोग उपस्थित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top