Uttarakhand News

अल्मोड़ा की बाल मिठाई के लिए पीएम मोदी का प्रेम फिर दिखा, फोटो हुई वायरल

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचे थे। उन्होंने दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके अलावा पीएम ने माणा में लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि आने वाली दशक उत्तराखंड की होने वाली है। राज्य अपने काम से देश में नई पहचान स्थापित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री का अल्मोड़ा की बाल मिठाई के लिए प्रेम दोबारा दिखाई दिया। उत्तराखंड दौरे को समाप्त करने के दौरा सीएम पुष्कर सिंह धामी उन्हें बाल मिठाई और देवभूमि की टोपी प्रेषित करते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से भी बाल मिठाई लेकर आने की बात कही थी और यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस बार पीएम मोदी सीएम धामी के साथ नदर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top