National News

पीएम मोदी को मारने की धमकी मिली, NIA को मिला मेल

Ad

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद खुफिया एजेंसिया अलर्ट पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनआईए की मुंबई ब्रांच को यह मेल मिला है। मेल में 20 स्लीपर तैयार और 20 किलो आरडीएक्स होने की बात कही गई है। इसके अलावा ईमेल करने वाले ने यह भी कहा है कि वह सुसाइड कर रहा है ताकि पकड़ना ना जाए और पीएम मोदी को मारने की साजिश का पर्दाफाश न हो सके। खुफियां एजेंसी इस मेल को भेजने वाले और अन्य माध्यमों का पता लगा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

ईमेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है। जो मेल भेज रहा है वो आतंकियों के संपर्क में हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भेज दिया है। अब पूरे मामले की गहन जांच जारी है। मेल में एक के बाद एक धमाके करने की भी बात कही गई है।

पिछले साल नवंबर में भी पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यूजर ने ट्वीट कर दोनों नेताओं को जान से मारने की धमकी दी थी। यूजर की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top