Nainital-Haldwani News

MBPG कॉलेज में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज

Ad

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों पर पुलिस ने आज लाठीचार्ज कर दिया है। कॉलेज में एडमिशन की सीटों को बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आंदोलन कर रहे थे और आज छात्रों ने सीओ की गाड़ी को घेर लिया जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा।

ADVERTISEMENTS Ad

छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य बी आर पंत को उनके कार्यालय में ही बंधक बना लिया, एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों की भारी भीड़ जुट गई, पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई जिसके बाद पुलिस ने छात्रों के ऊपर बल प्रयोग किया।

पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में छात्र अब भी प्राचार्य को बंधक बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही छात्रों ने मांग की है की एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए सीटें बढ़ाने के साथ ही लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की जाए, प्राचार्य छात्रों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं और छात्र मानने को तैयार नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top