Haridwar News

हरिद्वार के मां-बेटी रेप केस ने पूरे उत्तराखंड को हिला डाला, पुलिस ने 5 दरिंदों को किया गिरफ्तार

Ad

हरिद्वार: जिला पुलिस ने शुक्रवार 24 जून की रात रुड़की में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले 05 अभियुक्तों को सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के दिन महिला और उसकी बेटी को सोनू नाम के युवक ने अपनी बाइक से कलियर से लिफ्ट देने के लिए बैठाया था। रास्ते में उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया। इस दौरान ऑल्टो कार सवार चार लोग वहां पहुंचे जिन्हें देखकर सोनू वहां से भाग गया। कार सवार लोगों ने महिला और उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाया और मुख्य रास्ते से अंदर की ओर खेतों में ले जाकर गैंगरेप किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद अभियुक्त मां बेटी को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे।

घटना के संबंध में महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस घटना ने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया है। आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा देने की मांग पूरा उत्तराखंड कर रहा है। हर किसी की आंखों में आसू हैं… जो बच्ची दर्द का मतलब नहीं समझती है … उसने क्या.. क्या सहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top