Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:पुलिस ने खराब की तस्कर की पार्टी, 32 लाख की स्मैक पकड़ी,एक महिला का नाम भी आया सामने

Ad

हल्द्वानी: नए साल के पहले दिन नैनीताल पुलिस ने तस्करों की पार्टी खराब कर दी और लाखों की स्मैक पकड़ी है। शनिवार को एसएसपी पंकज भट्ट ने घटना का खुलासा किया। नए साल के माहौल को देखते हुए पुलिस व एसओजी टीम जिले के बॉर्डर पर चैकिंग कर रही है। पुलिस ने बीती रात्रि सुभाषनगर बैरियर लालकुऑ से 316 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 32 लाख रुपए आंकी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करता रहा है। वह अलग-अलग मात्रा में सप्लायर राम सिंह मौर्या निवासी किनौना, थाना-अलीगंज, जिला बरेली उ0प्र0 वर्तमान निवासी कस्बा ऑवला, थाना ऑवला जिला बरेली से लेकर आता है। वह दोनो पाउडरो को निश्चित अनुपात में मिलाकर तैयार मिश्रण में अलग से एक कैमिकल मिलाकर स्मैक तैयार करके बैचते है।


पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि वह हल्द्वानी व लालकुंआ के अवैध नशा कारोबारियों व युवाओं को 31 दिसम्बर सैलीब्रेशन व नव वर्ष के आगमन पर नशे की भारी डिमाण्ड के चलते वह हल्द्वानी के स्मैक स्पलायरों व नशा कारोबारियों को बेचने के इरादे बीती रात 31 दिसम्बर 2021 को भी स्मैक बेचने हल्द्वानी आ रहा था।

इससे पूर्व भी कई बार सप्लायर राम सिंह मौर्या से माल लाकर स्वयं स्मैक तैयार कर हल्द्वानी, लालकुंआ व उसके आस-पास के क्षेत्रों में ग्राहकां तथा स्पलायरों सूरज, पूजा व गुड्डू को पूर्व में भी बेचा करता था।

पुलिस ने पकड़े गए युवक शेर सिंह को धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला पंजीकृत कर उसे न्यायालय पेश किया किया ।
। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त के पंजाब, हरियाणा व उ0प्र0 राज्य में नशे की तस्करी में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने स्मैक तस्कर को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपए देने की घोषणा की है।

पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ संजय कुमार.
उप निरीक्षक नन्दन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीताल. वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश पुरी.कॉन्स्टेबल अजय कुमार कोतवाली. बालक गिरी कोतवाली. पंकज वर्मा. त्रिलोक सिंह, कोतवाली हल्द्वानी. अशोक रावत, थाना-काठगोदाम. कुन्दन कठायत, थाना-बनभूलपुरा आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top