Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे से पहले किया खुलासा, अवैध हथियार भी बरामद

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीनी विवादों को लेकर फायरिंग की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। SSP पंकज भट्ट द्वारा थानाध्यक्ष मुखानी को उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से अध्य्यन कर फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरूद्व थाना मुखानी में मु0अ0सं0-22/22, धारा-307/504/506 भादवि0 व मु0अ0सं0-23/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0-25/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0-24/22 धारा-147/148/188/354 /427/ 452/504/506 भादवि0 पंजीकृत किया गया। आरोपी दोनों पक्षों के विरूद्व पूर्व में भी थाना मुखानी में दिनांक-26.04.2021 को भूमि से सम्बन्धित 107/116/116(3) द0प्र0सं0 तथा दिनांक-23.06.2021 धारा 145 द0प्र0सं0 की रिपोर्ट कोर्ट प्रेषित की जा चुकी है।

पुलिस द्वारा की कार्यवाहीः- फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार डॉ जगदीश चन्द्र, एसपीक्राइम/यातायात नैनीताल, हरवंश सिंह, एसपीसिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा मौके का जायजा लेकर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मुखानी को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखानी क्षेत्र के सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चैक किया गया तथा पतारसी-सुरागरसी करते हुए फायरिंग में संलिप्त अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया गया । आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह,गुरूसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह और अमिताभ सिंह पुत्र शमशेर सिंह के रूप में हुई है। अभियुक्त शमशेर सिंह के पुत्र अमिताभ सिंह के कब्जे से 02 अद्द तमन्चे नाजायज (315 बोर) तथा 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर), 01 कारतूस खोका 315 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा शमशेर सिंह के कब्जे से 01 दो नाली बन्दूक 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।


गिरफ्तारी टीमः-
1- दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी।
2- उ0नि0 कृष्णा गिरी,
3- उ0नि0 भोपाल राम
4- उ0नि0 संजय
5- उ0नि0 नीरज चौहान
6- उ0नि0 बबीता मेहरा।
7- कानि0 भूपेन्द्र सिंह
8- कानि0 श्याम डांगी।
9- कानि0 भगवत परिहार।
10- कानि0 प्रेम तोम्क्याल।

To Top