Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रंगदारी के मामले में तीन पत्रकार गिरफ्तार, एक महिला अभी भी है फरार

Ad

हल्द्वानी:सिंचाई विभाग के अवर अभियंता से रंगदारी मांगने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला फरार चल रही है। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारी से इन लोगों ने एक लाख की रंगदारी मांगी थी। अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने का पुलिस ने इन फर्जी पत्रकारों की तलाश शुरू की।

ADVERTISEMENTS Ad

आज एसपी सिटी जगदीश चंद्र मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिवससिंचाई विभाग के प्रधान कार्यालय में मुख्य अभियंता पद पर तैनात उमेश चंद्र कोठारी ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार को एक महिला सहित चार लोग उनके कार्यालय पहुंचे। सभी ने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया और विजिलेंस का आईकार्ड दिखाया। इसमें से एक आरोपी के साथ बाइक से एटीएम पहुंचे और 70 हजार रुपये निकाले।

एक दोस्त से बाकी की रकम 20 हजार रुपये उधार मांगे और 10 हजार रुपये मिलाकर आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करने बाद रंगदारी मांगने वालों की तलाश शुरू की जिसमें से उन्हें दबोच लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह बाजपुर, सुंदर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी गुलरभोज, सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल शांति बिहार रुद्रपुर बताया। जबकि फरार महिला का नाम साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा शामिल है। तीनों आरोपियों के पास से 90 हजार बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले सौरभ गाबा वर्ष 2019 में चिकित्सक के स्टिंग में एक लाख की रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है। वही इससे पहले इन तीनों को टनकपुर में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top