Nainital-Haldwani News

मृत को भी नहीं छोड़ा,हल्द्वानी में कार से चोरी करने वाले मोहम्मद उवेश और सैफ अली गिरफ्तार

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Arun Bisht Case: हल्द्वानी में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक ओर सड़क हादसों में लोग घायल या मृतकों की मदद के लिए आगे आते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे दुखद मौकों पर भी चोरी जैसी हरकत करने से नहीं चूकते। हल्द्वानी पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के वाहन से उसका मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटना 28 फरवरी की है। बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के पुत्र का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। बेटे की मौत से परिवार पहले ही गहरे सदमे में था, तभी उन्हें यह भी पता चला कि हादसे के तुरंत बाद अज्ञात चोरों ने मृतक के वाहन से उसका कीमती विवो मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी कर ली है। इस संबंध में मृतक के पिता ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों की सूचना के आधार पर गौजाजाली निवासी मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना और इन्द्रानगर निवासी मोहम्मद सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का विवो मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top