Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:दूसरी पत्नी पर था शक, पुलिस ने आरोपी को गौलापार मार्ग से किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को सीमा खान पुत्री बाबू खान की उसके पति मौ0 युनुस पुत्र अब्दुल मलिक ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में अफ्सर खान पुत्र अख्तर खान नि0 लाईन नं0-18 बनभूलपुरा द्वारा बनभूलपुरा थाने को सूचना दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना के बाद नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंचे। जिसमें पूछताछ पर पता चला कि महिला की हत्या उसके पति मोहम्मद युनुस ने की है और वह मौके से फरार है। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा एसपी क्राईम डॉ जगदीश चन्द्र एवं एसपीसिटी हरबन्स सिंह को मामले में आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा भूपेन्द्र सिंह धोनी सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गयी।

पूछताछ पर पता चला की आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराये के मकान पर इंदिरानगर स्थित वार्ड नं0-31 में रहता है। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0कैमरे खंगाले गये एवं क्षेत्र मे अपने मुखबीरों को सक्रिय किया गया। उक्त क्रम में रविवार तो मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त को सीवर ट्रेटमैन्ट प्लाण्ट के दक्षिण को जाने वाले रास्ते में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त अलाकत्ल धारदार चाकू को सफदर के बगीचे में स्थित सलाम पब्लिक स्कूल के पास स्थित गंदे पानी के नाले में फैंक दिया जिसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू को बरामद किया गया। टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर घटना का अनावरण और ओरीपी की गिरफ्तारी पर एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को रूपया 2,500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top