Uttarakhand News

एक नौकरी की वजह से हुआ देहरादून में डबल मर्डर, पुलिस ने किया खुलासा

Ad

देहरादून: राजधानी में हुए डबल हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस घटना को अंजाम नौकर के दोस्त ने दिया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धौलास स्थित बंगले में मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या के मामले ने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया था। 29 सिंतबर को मालकिन उन्नति शर्मा और नौकर राजकुमार थापा की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बंगले के पीछे वाले हिस्से में मिले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नौकर और उसकी मालकिन की हत्या नौकर के दोस्त आदित्य ने की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदित्य बंगले में नौकरी करना चाहता था लेकिन राजकुमार थापा पहले से वहां नौकरी कर रहा था। ऐसे में आदित्य को नौकरी नहीं मिली तो उसने थापा की हत्या करने का प्लान बनाया।

मालकिन उन्नति शर्मा ने आदित्य को नौकर की हत्या करते हुए देख लिया था जो वह किसी को ना बता दें… इसलिए उसने महिला को को भी मार दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह पेट दर्द का बहाना बनाकर हॉस्पिटल पहुंचा। शुक्रवार को पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार किया और निशानदेही पर लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद किए। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उस पर काफी कर्जा है और उसे उतारने के लिए वह नौकरी करना चाहा रहा था। बंगले में थापा पहले से था और उसके मरने के बाद उसे नौकरी मिल सकती थी। इस मामले में पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top