Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: स्कूल बैग में पुलिस को मिली गुलदार की खाल, गौलापार का युवक गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास गुलदार की खाल मिली है। आरोपी ने खुद ही गुलदार को जहर देकर मारा और फिर उसके अंग बेचने निकला था। आरोपी नशे का आदि भी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा किया और बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह मेहर एवं एस.ओ.जी. की टीम चोरगलिया क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

चैकिंग के दौरान हाईवे से जसपुर खोलिया जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पीठ पर पिट्टू बैग ले जाते हुए देखा। बैग संदिग्ध प्रतीत हो रहा था व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो बैग से एक गुलदार की खाल बरामद की गई। मौके पर पहुँचे वन रेजर घनानन्द चन्याल द्वारा भी बरामद खाल की तस्दीक कर गुलदार की खाल का होना बताया गया। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में सुसंगत धारा एंव अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी कालीपुर पोखरिया थाना चोरगलिया के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले गौलापार के जंगलों में जहरीले मांस का चारा डालकर गुलदार को मारा था। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने हेतु धन अर्जित करने के लिये इस प्रकार की तस्करी को अन्जाम देता है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हो सकता है कि अन्य तस्करों को पकड़ने का लिंक यहां से मिल जाए। वहीं नीलेश आनन्द भरणें महोदय द्वारा पुलिस टीम को 5000/- व SSP Nainital पंकज भटट, महोदय द्वारा 2500 /- रूपये का नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top