Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में Curfew का उल्लंघन,परोसी जा रही थी बिरयानी तो पुलिस ने बोला धावा

Ad

हल्द्वानी: एक तरफ पुलिसकर्मी अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाने का काम कर रहे हैं। दिन रात वह जनता की सेवा में ही लगे हुए है। भले ही वो अक्सर लोगों के निशाने पर जरूर रहते हैं लेकिन मौजूदा वक्त में उनकी वजह से ही हालात काबू में आते दिख रहे हैं। हल्द्वानी में 11 मई से 18 मई तक कोरोना Curfew लागू है। पुलिस लोगों से नियमों का पालन करवा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नियम तोड़ने वालों के लिए खास Curfew एक्सप्रेस भी चलाई जा रही है। इस बीच पुलिस ने कई ऐसे लोगों के चालान भी किए हैं जो Curfew लागू होने के बाद भी अपनी दुकान चला रहे हैं। ये केवल उनके लिए नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए खतरनाक है। एक ऐसा ही मामला शहर से सामने आया है, जहां Curfew लागू होने के बाद भी बिरयानी परोसी जा रही थी।

मामला थाना बनभूलपुरा क्षेत्र का है। कोरोना Curfew के बाद भी क्षेत्र में बिरयानी सेंटर और मोबाइल शॉप खुली पाई गई। पुलिस ने कोविड-19 का उल्लंघन मानते हुए उनका चालान कर कार्रवाई की है। थाना बनभूलपुरा के एसओ प्रमोद पाठक को जानकारी मिली कि क्षेत्र में बिरियानी सेंटर हर रोज खोला जा रहा है। वहां पर लोगों की भीड़ भी लग रही है। इसके अलावा लोग कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु नियम बनाए गए हैं उसका भी उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो भगदड़ मच गई, जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। शनिवार को राज्य में 5654 नए केस मिले जबकि 197 लोगों की मौत हुई। वहीं 4806 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी और अभी भी 80 हजार लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top