Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में पुलिस ने कई फर्जी बाबाओं को किया चिन्हित

OperationKalnemiUttarakhand
Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की। धार्मिक चोले की आड़ में ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया…जिसमें कुल 24 संदिग्ध बाबाओं को चिन्हित किया गया। इनमें से 9 के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने मंदिर परिसरों, आश्रमों, डेरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, सत्यापन और दस्तावेजों की गहन जांच की गई, ताकि जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बेनकाब किया जा सके।

क्षेत्रवार कार्रवाई की जानकारी:

काठगोदाम थाना क्षेत्र: 3 बाबाओं की पहचान, 1 के खिलाफ कार्रवाई

मुखानी थाना क्षेत्र: 1 बाबा के खिलाफ चालान

कालाढूंगी थाना क्षेत्र: 4 बाबाओं की पहचान, 2 पर कार्रवाई

लालकुआं थाना क्षेत्र: 7 चिन्हित, 2 पर कार्रवाई

रामनगर थाना क्षेत्र: 10 चिन्हित, 3 के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस टीमों ने लगातार इन क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी आस्था के साथ किसी भी तरह का धोखा सहन नहीं किया जाएगा।

जनपद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की ढोंगी, ठग या अंधविश्वास फैलाने वाली गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही यह भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि भविष्य में धार्मिक वेशधारी कोई भी व्यक्ति ठगी या भ्रम फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top