Uttarakhand News

पहाड़ के बाद मैदानी जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मैदानी जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर हैं अब पहाड़ के बाद मैदानी जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस विभाग को छोड़कर सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश मिलता है। पर अब पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस संबंध में अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर की है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:देहरादून में विधवा रेस्ट्रो संचालक के साथ रोडवेज कर्मियों ने की छेड़छाड़

यह भी पढ़े:कोट गांव बिजली का बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम, ग्रामीणों के साथ हो गई हाथापाई

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अनुसार थाने और चौकियां सातों दिन 24 घंटे खुली रहती हैं। इसलिए नई योजना के अंतर्गत यह तय किया जाएगा कि काम के घंटे बढ़ा लिए जाए ,पर एक दिन का अवकाश जरूर दिया जाए । अभी तक पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत में ही पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा था। ऐसा ,मालूम पड़ता हैं कि कुंभ मेले के बाद उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा।

यह भी पढ़े:पिता प्रकाश पंत की राह पर चले सौरव पंत,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया जिला उपाध्यक्ष

यह भी पढ़े:नैनीताल जिले का यह है हाल,बिजली चोरी करते पकड़ा गया ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top