Nainital-Haldwani News

चुनावों से पहले एक्शन में नैनीताल पुलिस, गौला रोड पर एक पिकअप वाहन से करीब दो लाख रुपए बरामद

Ad

लालकुआं: विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश भर में आचार संहिता लागू की जा चुकी है। जिसके तहत पुलिस लगातार शराब, स्मैक तस्करी में धरपकड़ अभियान चला रही है। साथ ही चेक पोस्ट, सीमाओं पर वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग की जा रही है। कई जगहों से रुपयों की खेप भी मिल रही है। अब ताजा मामला लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का है। जहां से पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब दो लाख रुपए बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल स्टैटिक सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम लगातार सीमा पर चेकिंग कर रही हैं। बता दें कि चेकिंग के पीछे का मकसद किसी भी तरह से चुनावों को प्रभावित होने से बचाना है। राजनीति में कई बार गलत तरीकों से वोट को प्रभावित किया जाता है। जिसके लिए निर्वाचन आयोग व पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। अब लालकुआं से आए मामले ने सबको चौंका दिया है।

बता दें कि ऐसी ही एक चेकिंग प्रक्रिया के दौरान गौला रोड शहीद स्मारक स्थल के पास एक पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन से जा रहे व्यापारी के पास एक लाख 91 हजार रुपए थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया। टीम ने व्यापारी से रुपए के संबंध में कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने व्यापारी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लघंदन हेतु विस्तृत कार्रवाई शुरू कर दी।

गौरतलब है कि टीम में एसएसटी प्रभारी दीप चंद्र सनवाल, पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, महेश सिंह डसीला और मदन सिंह चौहान आदि शामिल थे। ऐसी ही कार्रवाई चुनावों के लिए होने वाले मतदान तक जारी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होनी है। इसके बाद 10 मार्च को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top