Nainital-Haldwani News

नैनीताल SSP के ऑफिस में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी ने बचाया

Ad

नैनीताल: इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल एसएसपी के कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने आत्महत्या की कोशिश की है। पत्नी से विवाद होना, इसका कारण बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक एसएसपी नैनीताल के ऑफिस में तैनात एक सिपाही ने बीती रात को सरकारी आवास पर ही फंदे पर लटक कर सुसाइड करने की कोशिश की। गनीमत तो ये रही कि उसकी पत्नी उसी वक्त मौके पर पहुंच गई।

पत्नी ने कमरा खोला तो सिपाही फंदे पर लटका छटपटा रहा था। पत्नी के हाथ-पांव फूल गए। ऐसे में उसने शोर कर पड़ोसियों को बुलाया। मौके पर पड़ोसियों ने आकर पुलिसकर्मी को नीचे उतारा। इसकी सूचना तुरंत ही मल्लीताल पुलिस को भी दी गई।

मौके पर पुलिस पहुंची और बेहोश सिपाही को तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय ले जाया गया। जहां सिपाही को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में एसपी देवेंद्र पिंचा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कदम के पीछे के कारण क्या रहे। बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले हल्द्वानी के अग्निशमन विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top