Tehri News

इसे कहते हैं सफलता, पहाड़ की बेटी पूजा सिंह की 84 लाख के पैकेज के साथ लगी नौकरी

Ad

टिहरी गढ़वाल: देवभूमि के युवा जितनी तरजीह खेलकूद को देते हैं उतनी ही तरजीह पढ़ाई लिखाई को भी देते हैं। यही कारण है कि यहां से प्रतिभाशाली युवा प्रदेश का नाम लगातार रोशन करते हैं ग्राफिक एरा की छात्रा पूजा सिंह का चयन 84 लाख रुपए के पैकेज के साथ एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी में हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि टिहरी गढ़वाल जिले के घेना गांव की रहने वाली पूजा सिंह अब प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी एटलासियन में नौकरी करेंगी। उनका चयन 84.88 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ है पूजा सिंह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कंप्यूटर साइंस वर्ष 2023 बैच की छात्रा है। पिता जय सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। इस उपलब्धि से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।

पूजा सिंह ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। पूजा सिंह के चयन पर यूनिवर्सिटी में भी खुशी का माहौल है ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रोफेसर कमल धनशाला ने बेटी को बधाई दी है। हम भी हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से पूजा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top